- Hindi News
- थाने पर लगी कचहरी में सुलझीं बुजुर्गों की समस्याएं
थाने पर लगी कचहरी में सुलझीं बुजुर्गों की समस्याएं
थाने पर लगी कचहरी में सुलझीं बुजुर्गों की समस्याएं
ग्वालियर| वरिष्ठनागरिक सेवा संस्थान द्वारा रविवार को इंदरगंज थाने में बुजुर्गों की समस्याओं को सुनने के लिए कचहरी का आयोजन किया गया। मप्र में एक अनूठे अभियान के तहत थाना स्तर पर आयोजित इस कचहरी में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के तहत समस्याओं के निराकरण के साथ अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा से संबंधित समस्याएं शिकायतें सुनी गईं। कचहरी में इंदरगंज थाने के टीआई आरएस परमार ने बुजुर्गों को विश्वास दिलाया कि पुलिस बुजुर्गों को किसी भी तरह की समस्या या असुविधा नहीं होने देगी। कचहरी का संचालन एसके गुप्ता ने किया।
गोरखीपरिसर में पेंशनर्स दिवस 17 को मनाएंगे
ग्वालियर| गवर्नमेंटपेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पेंशनर्स दिवस का आयोजन 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हेड क्वार्टर गोरखी परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित महापौर विवेक नारायण शेजवलकर करेंगे। यह जानकारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरुण सक्सेना ने दी।