- Hindi News
- प्रतिभा पर्व आज, शैक्षणिक गुणवत्ता का होगा आकलन
प्रतिभा पर्व आज, शैक्षणिक गुणवत्ता का होगा आकलन
ग्वालियर| शैक्षणिकगुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से जिले के शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में 15 दिसंबर को प्रतिभा पर्व मनाया जाएगा। कलेक्टर पी. नरहरि ने प्रतिभा पर्व की मॉनीटरिंग के लिए जिला स्तर पर 63 अधिकारी तैनात किए हैं। साथ ही सत्यापन के लिए 400 अधिकारियों की तैनाती की गई है। ये अधिकारी रेंडम आधार पर प्राथमिक माध्यमिक विद्यालयों में पहुंचकर शैक्षणिक गुणवत्ता की जानकारी लेंगे। उनके द्वारा यह जानकारी निर्धारित प्रपत्र में जिला कार्यालय को भेजी जाएगी। इस आधार पर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।