पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाने शुरू हो सकती है कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने शुरू हो सकती है कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| मुरारनदी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के मामले में गठित सर्वे दल ने अपने बिंदु तय कर लिए हैं। इस मामले में जिला निगम प्रशासन को संयुक्त रूप से 18 दिसंबर को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को अपनी प्रगति रिपोर्ट देना है। इसमें मुरार नदी के आसपास के 144 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें नोटिस भी दिया जा चुका है। मुरार नदी के बहाव क्षेत्र को क्लियर करने के लिए यहां काफी तादाद में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाना है। इसमें नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने आदेश दिया है कि इन अतिक्रमणों को हटाकर प्रभावितों को मुआवजा राशि दी जाए। इस मामले में सर्वे दल की बाल भवन में रविवार को बैठक भी आयोजित की गई।

कलेक्टरबंगले पर पहुंचे लोग

मुरारनदी के पास स्थित गणेश कॉलोनी के करीब दो दर्जन लोग रविवार रात कलेक्टर पी नरहरि के बंगले पर पहुंच गए। लोगों का कहना था कि उनके मकानों को तोड़ा जाए। इस पर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि उनका क्षेत्र अतिक्रमण के दायरे में नहीं है।