संजय गांधी ने युवाआें को आगे बढ़ाया
ग्वालियर| शहरजिला कांग्रेस ने रविवार को स्वर्गीय संजय गांधी की जयंती पर जयेंद्रगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि स्वर्गीय संजय गांधी ने राजनीति में जहां युवाआें को आगे बढ़ाने का काम किया, वहीं उनके पांच सूत्रीय कार्यक्रम ने देश में नये युग का आरंभ किया। उन्होंने स्वर्गीय संजय गांधी से प्रेरणा लेकर कांग्रेस को मजबूत बनाने की बात भी कही। इस मौके पर रमेश अग्रवाल, इस्माइल खां पठान, बाल खांडे, लतीफ खां, जेएच जाफरी, श्यामसिंह चौहान, आनंद शर्मा, रमेश पाल, केदार कंसाना, अनिल गुप्ता, सुरेश पहलवान आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन लतीफ खां ने किया।
जयेंद्रगंज स्थित संजय गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेसी।