पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखिलेश यादव फिर बने माकपा के जिला सचिव

अखिलेश यादव फिर बने माकपा के जिला सचिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलेश यादव फिर बने माकपा के जिला सचिव

ग्वालियर| मार्क्सवादीकम्युनिस्ट पार्टी का 14वां जिला सम्मेलन मानस भवन फूलबाग में आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन माकपा की राज्य सचिव मंडल सदस्य संध्या शैली ने किया। झंडावंदन वरिष्ठ नेता कल्लाराम कुशवाह ने किया। पार्टी के नेता शेखगनी, पार्षद ऊषा गोस्वामी, कांतिप्रसाद राठौर की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में 17 सदस्यीय जिला समिति का चुनाव किया गया, जिसमें अखिलेश यादव को पुन: जिला सचिव चुना गया। इसके अलावा रामविलास गोस्वामी, शेख गनी, रामबाबू जाटव और रामकिशन कुशवाह को जिला सचिव मंडल सदस्य चुना गया।

मांसे मिलने गए कारोबारी के घर में घुसे चोर

ग्वालियर| जनकगंजथाना क्षेत्र के मैनावाली गली में रहने वाले दामोदर अग्रवाल शनिवार की रात अपनी मां से मिलने छत्री बाजार में नागदेव मंदिर के पास गए थे, इसी दौरान चोर इनके घर में घुसे और लगभग एक लाख रुपए कीमत का सामान पार कर ले गए। वहीं विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के गोविंदपुरी में रहने वाले सेवानिवृत्त इंजीनियर वीके सक्सेना अपनी बेटी से मिलने के लिए गुजरात गए थे, इसी दौरान चोरों ने इनके घर के ताले तोड़कर साठ हजार रुपए कीमत का माल पार दिया।

वकीलको पीटा, चाकू मारा: गोलापहाड़िया की बजरंग कॉलोनी में रहने वाले एडवोकेट देवेंद्र गुर्जर रविवार की सुबह अपने ऑफिस जा रहे थे। ढोली बुआ का पुल पर इन्हें विनीत शुक्ला, गोलू पांडे, दुष्यंत व्यास ने घेर लिया अौर मारपीट करने के बाद चाकू भी मार दिया। पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि शराब पीकर हंगामा करने पर विनीत को देवेंद्र ने डांट दिया था।

सिपाहीकी पिस्टल की हिमाचल और हरियाणा में तलाश

ग्वालियर| महाराजपुराके दीनदयाल नगर में सिपाही वीकेश गुर्जर की हत्या कर लूटी गई पिस्टल हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के बदमाशों के बीच है। शेरा के गिरोह से नजदीकी रखने वाले कुछ बदमाशों ने यह जानकारी पुलिस को दी है, इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने इन दोनों प्रदेशों की पुलिस से संपर्क किया है। इसके अलावा पुलिस ने शेरा किरार के मददगारों की तलाश में मुरैना अौर आगरा में दबिश दी है। यहां से कुछ लोागें को हिरासत में लिया है इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पड़ताल के दौरान पता चला है कि जेल में रहते समय कुछ बदमाशों से शेरा की दोस्ती हो गई थी इनके जरिए ही उसके पास हथियारों का इ