पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिस्ट्रीब्यूटरों की वाहन रैली 22 को, लगने लगे कैंप

डिस्ट्रीब्यूटरों की वाहन रैली 22 को, लगने लगे कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैससब्सिडी के लिए बैंक खाते लिंक कराने का काम अब तेज होता जा रहा है। दूसरी तरफ एलपीजी ग्राहकों की सुविधा के लिए डिस्ट्रीब्यूटर कैंप लगाने लगे हैं। ग्राहकों में इस बात को लेकर भी चिंता है कि वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय पहले की तरह डेट बढ़ा दे। यदि ऐसा होगा तो उन्हें दूसरे ग्राहकों की तुलना में हर बार एक सिलेंडर पर पैंतीस रुपए (सिलेंडर के वर्तमान रेट के मुताबिक लगभग) ज्यादा देने होंगे।

डीबीटीएल (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर ऑफ एलपीजी) स्कीम के लिए गैस कंपनियों ने 31 जनवरी तक बैंक खाता लिंक कराने की मुहिम छेड़ रखी है। तीनों कंपनियों के चार लाख से ज्यादा ग्राहक जिले में हैं इनमें से एक लाख बीस हजार के खाते बैंक से लिंक हो चुके हैं। इस काम को गति देने के लिए ही रविवार को मॉडर्न गैस ने हजीरा पर कैंप लगाया। इसमें 242 एलपीजी ग्राहकों ने बैंक खाता लिंक कराए। रविवार को कंपू स्थित शुभम् होटल में गैस डिस्ट्रीब्यूटरों की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि 22 दिसंबर को डिस्ट्रीब्यूटरों द्वारा शहर में वाहन रैली निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य ग्राहकों को डीबीटीएल के लिए जागरूक करना होगा।

आजचार शहर का नाका-मुरार में कैंप: गणेशगैस एजेंसी द्वारा गिर्राज मंदिर सदर बाजार में सोमवार 15 दिसंबर को कैंप लगाया जाएगा। डिस्ट्रीब्यूटर मयूर गोयल ने कहा कि उनकी एजेंसी से जुड़े ग्राहक खाता लिंक कराने के लिए आधार, बैंक पासबुक (दोनों में से कोई एक भी चलेगा), चेक बुक, गैस की नीली किताब की फोटो कॉपी लेकर आएं। मॉडर्न गैस के डिस्ट्रीब्यूटर अपने ग्राहकों के लिए चार शहर का नाका मानसिंह कॉलेज के पास फिर से सोमवार को कैंप लगाएंगे। श्री राधे इंडेन गैस एजेंसी द्वारा अपने ग्राहकों के लिए 16 दिसंबर को द्वारिकाधीश मंदिर थाटीपुर पर कैंप लगाया जाएगा।