- Hindi News
- गांव में पहुंचे पुलिस अफसर, स्कूल बिजली की शिकायतें मिलीं
गांव में पहुंचे पुलिस अफसर, स्कूल बिजली की शिकायतें मिलीं
ग्वालियर| नगरनिगम चुनावों की व्यस्तता के बाद पुलिस अफसरों ने मुखबिर तंत्र मजबूत करने के लिए शहर के सीमावर्ती गांव में पहुंचाना शुरू कर दिया है। रविवार को कंपू से लगे नौगांव में पुलिस अफसर पहुंचे तो उन्हें स्कूल होने डीपी खराब होने की समस्याएं सुनने को मिलीं। रविवार की शाम को एएसपी साउथ दिनेश कौशल जनसंवाद करने के लिए नौगांव पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने ग्रामीणों से अपराधी और अपराध के बारे में चर्चा शुरू की तो कुछ लोगों ने यहां पर अवैध रूप से शराब बेचे जाने की बात उन्हें बताई। श्री कौशल ने यहां पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने की शंका के आधार पर कुछ लोगों को थाने पहुंचवाकर पूछताछ शुरू करवा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में मिडिल स्कूल है, बीस साल से इसका उन्नयन नहीं हुआ है। इसलिए गांव के बेटे और बेटियों को मिडिल से आगे की शिक्षा के लिए गांव से बाहर भेजना पड़ता है। इसके अलावा अफसर ओहदपुर और केदारपुर में भी पहुंचे। आंतरी के एएसपी योगेश्वर शर्मा ग्रामीणों के बीच पहुंचे।