- Hindi News
- पैरेंट्स ने बढ़ाया हौसला, बच्चों ने दी प्रस्तुति
पैरेंट्स ने बढ़ाया हौसला, बच्चों ने दी प्रस्तुति
ग्राउंडफ्लोर से लेकर चौथे फ्लोर तक जमा श्रोता, लगातार गानों की प्रस्तुति और तालियों से प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते दर्शक। यह दृश्य रविवार शाम डीडी मॉल के ग्रांउड फ्लोर पर देखने को मिला। यहां ग्वालियर विकास समिति द्वारा वॉइस ऑफ ग्वालियर सीजन-7 का पहला राउंड आयोजित किया गया। इसमें 30 प्रतिभागियों ने अपनी आवाज का जादू दिखाया। कार्यक्रम में ढोलीबुआ महाराज सच्चिदानंद नाथ को रसिक श्रोता सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसएसपी संतोष कुमार सिंह के अलावा एसबीआई के डीजीएम केपीएस रावत, ग्वालियर विकास समिति के अध्यक्ष केजी दीक्षित, अशोक प्रेमी मौजूद रहे। संचालन समिति के महासचिव मनमोहन घायल ने किया।
singing competition
प्रतिभागियों ने नए और पुराने नगमों से श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। पहले राउंड की शुरुआत मैं परेशां...गाने से हुई। आगे मधुबन में राधिका नाचे रे, पुकारता चला हूं मैं... गीत गाए। निर्णायक की भूमिका उमेश कंपूवाले, मुकेश शर्मा और प्रिया दुबे ने निभाई। दूसरे राउंड के लिए 23 प्रतिभागियों का सेलेक्शन किया गया।
डीडी मॉल में वॉइस ऑफ ग्वालियर के पहले राउंड में प्रस्तुति देता प्रतिभागी एवं उपस्थित श्रोता। फोटो: भास्कर