महिलाओं का किया सम्मान
विश्वमानवाधिकार सप्ताह के अंतर्गत कमला सिंह वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से चिंतन संगोष्ठी का आयोजन राजपूत्र छात्रावास में किया गया। इसमें 21 महिला संस्थाओं की पदाधिकारी शामिल हुईं। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रजापिता ब्रम्हकुमारी विश्वविद्यालय की प्रभारी वीके आदर्श, इंदरगंज टीआई राघवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता आशा सिंह ने की। समारोह में गायत्री महिला परिवार की इंदिरा भदौरिया, कवियत्री पुष्पा सिसौदिया, लायनेस अध्यक्ष मिताली कल्याणी, किरण महिला मंडल की कविता सोनी, उमा चौहान का सम्मान किया गया।
award ceremony
राजपूत छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान करते अतिथि।