बताए बेसिक लाइफ सपोर्ट के उपाय
सिटी रिपोर्टर :बेसिकलाइफ सपोर्ट से कई बार सीरियस मरीज को भी बचाया जा सकता है। इसलिए बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी होना बहुत जरूरी है। यह बात डॉ. शिंगवेकर ने कही। वे रविवार को इनरव्हील क्लब ऑफ ग्वालियर की ओर से जीवाजी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। डॉ. शिंगवेकर ने बेसिक लाइफ सपोर्ट के उदाहरण देकर भी मेंबर्स को फायदे बताए। इस डॉक्टर्स टॉक में डॉ. लक्ष्मी ठाकुर, डॉ. रश्मि गुप्ता और डॉ. स्नेहा गढ़कर आदि मौजूद रहीं।