- Hindi News
- छात्रवृत्ति घोटाले में जीआरएमसी की पूर्व डीन समेत 35 पर एफआईआर
छात्रवृत्ति घोटाले में जीआरएमसी की पूर्व डीन समेत 35 पर एफआईआर
{लोकायुक्त कर रहा है 38 कॉलेजों की जांच
क्राइमरिपोर्टर| ग्वालियर
दोपैरा मेडिकल कॉलेज में हुए छात्रवृत्ति घोटाले में लोकायुक्त ने जीआरएमसी की पूर्व डीन डॉ अमृता मेहरोत्रा और आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक समेत 35 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इनमें ग्वालियर में 12 मुरैना में 23 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। फर्जी छात्रों के नाम पर हुए इस घोटाले में 38 और कॉलेजों की जांच की जानी है।
लोकायुक्त पुलिस ने गुढ़ा स्थित केएस पैरा मेडिकल कॉलेज मुरैना स्थित जेके पाठक पैरा मेडिकल कॉलेज में छात्रवृत्ति घोटाले का खुलासा किया है। शेष|पेज12 पर
इन पर एफआईआर दर्ज: ग्वालियरकॉलेज के मामले में जीआरएमसी की पूर्व डीन तत्कालीन नोडल अधिकारी डॉ अमृता मेहरोत्रा, डॉ. अर्चना मौर्य, डॉ. संजीव कुमार सिंह, डॉ. संजीव आर्य तत्कालीन जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण सुधांशु वर्मा, केएस पैरा मेडिकल कॉलेज के संचालक रामगोपाल सिंह कुशवाह, अध्यक्ष जीएस भदौरिया प्राचार्य, दलाल भगवत पांडे, फर्जी छात्र अविनाश सरल, दिलीप पटवार जीतेंद्र केबरे शामिल हैं।