पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी ने दिए सुझाव

सभी ने दिए सुझाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक संस्थाएं लेंगी जिम्मेदारी

सभी ने कहा- स्वाइन फ्लू से बचने के लिए जागरूकता जरूरी

अलर्ट रहें, दूसरों को जागरूक करें

हाथ मिलाएं नमस्कार करें

ग्वालियर में पहली बार स्वाइन फ्लू को लेकर भास्करकीपहल

आपसे मिलने वाला कितना ही करीबी क्यों हो, इन दिनों आप जब भी किसी से मिले तो हाथ मिलाने की जगह सिर्फ हाथ जोड़कर (नमस्कार की मुद्रा में) ही मिलें। इससे आप स्वाइन फ्लू जैसी गंभीर बीमारी का शिकार होने से बच सकते हैं। यह राय है गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डाॅ. जीएस पटेल की। मंगलवार को दैनिक भास्कर कार्यालय में स्वाइन फ्लू का खतरा आैर बचाव को लेकर आयोजित टॉक शो के दौरान डाॅ. पटेल ने कहा कि पीड़ित से हाथ मिलाने पर स्वाइन फ्लू सर्वाधिक फैलता है। ऐसे में जब तक स्वाइन फ्लू का खतरा है, तब तक परिचितों से हाथ मिलाने के बजाय दूर से हाथ जोड़कर नमस्ते करें। इससे संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जेएएच में इलाज के पर्याप्त इंतजाम हैं। स्वाइन फ्लू वार्ड में जो डॉक्टर और स्टाफ पदस्थ है, उनकी अन्यत्र ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। वहीं सीएमएचआे डॉ. अनूप कम्ठान ने भी टॉक शो के दौरान शहर के अलग-अलग वर्गों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करें।

बचाव के लिए मास्क पहनने के लिए कहेंगे

^स्वाइनफ्लू को लेकर शहर के केमिस्टों को जागरूक करेंगे। साथ ही स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए शहर के लोगों को मास्क पहनने के लिए कहेंगे। जागरूकता से ही इससे बचा सकता है।\\\'\\\' डॉ.शिवरतन सिधवानी, दवा व्यवसायी

सामाजिक संगठन आगे आएं, करें जागरूक

^अंचलमें बहुत बड़े वर्ग को स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे वर्ग को जागरूक करने के लिए सामाजिक संगठन आगे आएं। भारत विकास परिषद भी इस कार्य में सहयोग करेगी।\\\'\\\' मुरारीलालमाहेश्वरी, भारत विकास परिषद

आदिवासी क्षेत्रों में कैंप लगाकर करेंगे चेकअप

^आदिवासीक्षेत्र के लोगों का चेकअप करेंगे और डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज कराएंगे। साथ ही स्वाइन फ्लू से कैसे बचें, इस बारे में उन्हें जानकारी देंगे।\\\'\\\' डॉ.जयवीर भारद्वाज, अध्यक्ष, अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान

स्लम एरिया के लोगों को दी बचाव की जानकारी

^स्वाइनफ्लू को देखते हुए बालरोग विशेषज्ञ को बुलाकर स्कूल के बच्चों का चेकअप कराया। उसकी कॉपी पैरेंट को भेज दी है और उन्हें जागरूक किया। स्लम एरिया के लोगों को भी जागरूक किया।\\\'\\\' डॉ.अजय लाल, प्राचार्य, आईटीएम ग्लोबल स्कूल

समाज और मार्केट के लोगों को करेंगे जागरूक

^स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। सिंधी समाज और सुभाष मार्केट में पैम्फलेट्स बांटकर व्यापारियों को स्वाइन फ्लू के बारे में जागरूक करेंगे।\\\'\\\' श्रीचंदवलेचा, अध्यक्ष, पूज्य सिंध हिंदू जनरल पंचायत

बचाव के लिए इंटेलीजेंस और अवेयरनेस की जरूरत

^लोगोंको जागरूक करने डॉक्टरों और मीडिया को एक्टिव होना चाहिए। स्वाइन फ्लू से बचने के लिए इंटेलीजेंस और अवेयरनेस की जरूरत है। जिसमें भी सिमटम्स आए, उसे आईसोलेट कर दें।\\\'\\\' प्रो.दर्शन सप्रा, एमिटी यूनिवर्सिटी

वेक्सीनेशन का प्रचार-प्रसार होना चाहिए

^स्वाइनफ्लू के बारे में लोगों में जानकारी का अभाव है। इससे भयभीत होने की जरूरत नहीं है। वेक्सीनेशन का प्रॉपर प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। वकीलों काे जागरूक करेंगे।\\\'\\\' सुधाशर्मा, अभिभाषक

आईएमए के सभी डॉक्टर्स करेंगे लोगांे को जागरूक

^आईएमएके सभी डॉक्टर्स अपनी क्लीनिक में आने वाले मरीजों और उनके परिजन को जागरूक करेंगे। साथ ही कार्यशाला आयोजित कर स्वाइन फ्लू से बचाव का तरीका बताएंगे।\\\'\\\' डॉ.डीके जैन, अध्यक्ष, आईएमए

छात्रों को बताएंगे कि स्वाइन फ्लू से नहीं घबराएं

^स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए कोई वैक्सीन है तो उसके बारे में लोगों को बताया जाए। कॉलेज में छात्रों को जागरूक करेंगे कि वे स्वाइन फ्लू से घबराएं नहीं।\\\'\\\' अखिलेशपांडेय, संचालक , बोस्टन कॉलेज

3 दिन में जुकाम ठीक हो तो स्क्रीनिंग सेंटर पर दिखाएं

^दो-तीनदिन में जुकाम ठीक हो तो सरकारी अस्पताल में स्क्रीनिंग सेंटर पर दिखाएं। एक बार दिखाने के बाद दो दिन बाद फिर से चेकअप कराएं। जुकाम, खांसी की दवा खुद लें, डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।\\\'\\\' डॉ.अनूप कम्ठान, सीएमएचओ

{ ग्वालियर एकेडमिक ऑफ पीडियाट्रिक: स्कूलीबच्चों को जागरूक करने चलाएंगे अभियान।

{केमिस्ट एसोसिएशन: दवाव्यवसायियों को जागरूक करने चलाएगी अभियान।

{ अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान: पिछड़ेक्षेत्रों में लगाएंगे शिविर।

{ सिंध महासभा: प्रचारके लिए फूलबाग क्षेत्र में लगाएगी पोस्टर और बैनर।

{ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन: लोगोंको जागरूक करने के लिए स्कूलों में करेंगे कार्यशाला।

{पूज्य सिंध हिंदू जनरल पंचायत: समाजके लोगों को जागरूक करने के लिए बैठक कर बंटवाएंगे पेम्फलेट्स।

दैनिक भास्कर कार्यालय में मंगलवार को स्वाइन फ्लू के खतरे आैर बचाव को लेकर आयोजित टॉक शो में शामिल शहर के डॉक्टर, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक।

इन्होंने भी दिए सुझाव

लायंस क्लब समर्पण की अध्यक्ष साधना सांडिल्य, ग्रीनवुड स्कूल की उर्मिल सिंह, नर्सिंग स्टूडेंट रोहित रिछारिया, सिंध महासभा के अध्यक्ष कमलजीत सिंह, झूलेलाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष वासुदेव जोतवानी, जूडा अध्यक्ष डॉ. गिरीश चतुर्वेदी, एमएलबी कॉलेज के प्रो. रविकांत अदालतवाले।

{डरें नहीं, सावधानी बरतें।

{स्कूलों में बच्चों और उनके पेरेंट्स को स्कूल संचालक जागरूक करें।

{स्वाइन फ्लू वार्ड में ड्यूटी करने वालों की अन्यत्र ड्यूटी नहीं लगे।

{सर्दी, खांसी होने पर स्वयं दवा लें, विशेषज्ञ को जरूर दिखाएं।

{आसपास साफ-सफाई रखें।

{अति जोखिम वाले क्षेत्र चिह्नित करें, शिविर लगाए जाएं।

{सामाजिक संगठन अौर एनजीओ जागरूकता के लिए काम करें।

{आदिवासी क्षेत्राें में कैंप लगाएं।