धूप निकलते ही गिरा रात का पारा
ग्वालियर | महानगरमें ध्ूप निकलने के साथ ही दिन में सर्दी से लोगों को राहत महसूस हुई है लेकिन रात का पारा गिर गया है। इससे रात में सर्दी बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई, जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी 24 घंटे में दिन का तापमान बढ़ सकता है।
धूप तेज होने से बिना गर्म कपड़ों के मेले में घूमते सैलानी।