- Hindi News
- िबजली शहरके सभी बिजली पोल किए मार्क, फॉल्ट होते ही घर पहुंचेंगे कर्मचारी
िबजली- शहरके सभी बिजली पोल किए मार्क, फॉल्ट होते ही घर पहुंचेंगे कर्मचारी
ग्वालियर | शहरके सभी बिजली पोल की मार्किंग एस्सेल कंपनी ने पूरी करा ली है। यह मार्किंग इसलिए कराई गई है ताकि उपभोक्ताओं की शिकायत पर कंपनी के कर्मचारी तत्काल पोल को ढूंढकर शिकायत दूर कर सकें। पोल नंबर और उपभोक्ता का आईवीआरएस नंबर भी उपभोक्ताओं के मेन गेट पर लिखवाया जा रहा है। एस्सेल के मार्केटिंग हेड अभीक विश्वास ने बताया कि प्रत्येक पोल का रिकॉर्ड अपडेट कर लिया गया है। किसी भी क्षेत्र में यदि फॉल्ट होता है या व्यक्तिगत किसी उपभोक्ता की बिजली गुल होगी तो कर्मचारियों की टीम फौरन संबंधित पोल पर पहुंचकर कार्य करेगी और समस्या का निदान करेगी।