- Hindi News
- रेलवे मुंबईऔर पुणे के लिए दो नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू, झांसी से मिलेंगी
रेलवे- मुंबईऔर पुणे के लिए दो नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू, झांसी से मिलेंगी
ग्वालियर | मुंबईसीएसटी और पुणे के लिए रेलवे ने झांसी से दो नई ट्रेन शुरू की हैं। झांसी मंडल के पीआरओ रविप्रकाश ने बताया कि गोरखपुर से मुंबई सीएसटी के लिए प्रत्येक मंगलवार सुबह 8.25 बजे जन साधारण एक्सप्रेस (12597) रवाना होगी। यह ट्रेन मंगलवार शाम 7.05 बजे झांसी से रवाना होगी। वहीं वापसी में जनसाधारण एक्सप्रेस (12598) प्रत्येक गुरुवार सुबह 7.25 बजे झांसी पहुंचेगी। इसके अलावा लखनऊ-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस (11408) का भी मंगलवार को शुभारंभ किया गया। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार दोपहर 1.10 बजे झांसी से पुणे के लिए रवाना हाेगी। वापसी में पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस (11407) गुरुवार रात दस बजे पुणे से रवाना होकर शुक्रवार शाम 7.20 बजे झांसी पहुंचेगी।