पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल्द 7 पोस्ट ऑफिस सहित शहर में कई स्थानों पर खोले जाएंगे रिजर्वेशन काउंटर

जल्द 7 पोस्ट ऑफिस सहित शहर में कई स्थानों पर खोले जाएंगे रिजर्वेशन काउंटर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | रेलवेअब सामान्य टिकट की तरह ही रिजर्वेशन टिकट का काम भी प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। जल्द ही डाकघरों के साथ शहर में अलग-अलग स्थानों पर रिजर्वेशन काउंटर शुरू हो जाएंगे। पहले चरण में लगभग दस बुकिंग काउंटर खोले जाएंगे। बुकिंग का पांच साल का अनुभव वालों को रिजर्वेशन काउंटर खोलने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। जल्द ही शहर के सात पोस्ट ऑफिसों में रिजर्वेशन काउंटर खोले जाएंगे। वहीं मुरार कैंट एरिया में रिजर्वेशन काउंटर के कंप्यूटर को रेलवे ने अपने सर्वर से मंगलवार दोपहर 3.30 बजे जोड़ दिया। साथ ही टेस्टिंग कर रेलवे अधिकारियों ने इसकी ओके रिपोर्ट दे दी है। संभवत: इस सप्ताह काउंटर से रिजर्वेशन टिकट मिलना शुरू हो जाएंगे।