पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | ग्वालियर

ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | ग्वालियर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | ग्वालियर

परिवहनविभाग में पदोन्नति के लिए व्यापमं की ओर से 15 फरवरी को कराई जाने वाली उप निरीक्षक की परीक्षा रद्द कर दी गई है। परीक्षा की आगामी तारीख तय नहीं हो सकी है। परीक्षा में परिवहन विभाग ने 55 वर्ष तक की आयु वाले लिपिकों को एसआई बनाने की तैयारी की थी। साथ ही पहली बार एक पद विकलांग के लिए आरक्षित किया था। यह परीक्षा 19 वर्ष बाद आयोजित की जा रही थी। इसका खुलासा 31 जनवरी को दैनिक भास्कर ने किया था। लेकिन कर्मचारियों की ड्यूटी राजस्व वसूली चुनाव में लगने से परीक्षा कराने में दिक्कत हो रही थी। इस कारण परीक्षा रद्द की गई है।

परिवहन विभाग ने एसआई के 20 पदों के लिए होने वाली परीक्षा रद्द करने को लेकर व्यापमं को पत्र लिखा था। परीक्षा पहली बार व्यापमं द्वारा आयोजित कराई जा रही थी। इससे पहले विभाग ही परीक्षा कराता था। नवंबर 2014 में भी विभाग ने यह परीक्षा आयोजित किए जाने का कार्यक्रम घोषित किया था। लेकिन विभाग के ओवर एज लिपिक कोर्ट में चले गए थे। कोर्ट ने इन लिपिकों को भी परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिए थे।