- Hindi News
- सेनापति सांई कंस्ट्रक्शन ने सरेंडर किए 14 लाख
सेनापति सांई कंस्ट्रक्शन ने सरेंडर किए 14 लाख
ग्वालियर| शहरकी दो कंस्ट्रक्शन कंपनी सेनापति कंस्ट्रक्शन कंपनी सिटी सेंटर और सांईं कंस्ट्रक्शन कंपनी मुरार ने मंगलवार को करीब 14 लाख 21 हजार रुपए वाणिज्यिक कर विभाग में सरेंडर किए। वाणिज्यक कर विभाग ने भोपाल की कंस्ट्रक्शन कंपनी कलाश्री पैथ पर कर अपवंचन की शिकायत को लेकर कार्रवाई की थी। इसमें ग्वालियर की उक्त दोनों कंपनी के लिप्त होने की जानकारी मिली थी। दो फरवरी को सेनापति कंस्ट्रक्शन कंपनी सिटी सेंटर और सांई कंस्ट्रक्शन कंपनी मुरार के दफ्तर पर विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की थी। मंगलवार को सेनापति कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 6 लाख 21 हजार और सांईं कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 8 लाख रुपए सरेंडर किए। जांच वाणिज्यिक कर अधिकारी राजनारायण बोहरे की टीम ने की।