पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चलती ट्रेन में चढ़ रहा युवक गिरा, यात्रियों ने चेन खींचकर बचाया

चलती ट्रेन में चढ़ रहा युवक गिरा, यात्रियों ने चेन खींचकर बचाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक युवक मंगलवार दोपहर फिसल गया। ट्रेन ने स्पीड पकड़ ली और युवक प्लेटफार्म पर घिसटने लगा। इस पर प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ट्रेन में बैठे यात्रियों ने समय पर चेन खींच दी। इससे ट्रेन रुक गई और युवक की जान बच गई।

झांसी निवासी दिनेश विश्वकर्मा (30) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था। ट्रेन दोपहर करीब 2.10 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर आई। यहां दिनेश पानी की बोतल लेने के लिए नीचे उतरा। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। दिनेश का ध्यान थोड़ी देर बाद ट्रेन पर गया। उसने एक हाथ में पानी की बोतल लेकर दौड़ लगा दी और ट्रेन को पकड़ने की कोशिश की। वह एस-5 कोच तक पहुंच गया। यहां उसने एक हाथ से कोच के गेट का हैंडल पकड़ लिया और ट्रेन में चढ़ने लगा।
ट्रेन ने तब तक स्पीड पकड़ ली। उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह प्लेटफार्म पर गिर गया और घिसटने लगा। उसको ट्रेन के साथ घिसटता देख प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने शोर मचाया। शोर सुन कोच में बैठे अन्य यात्रियों ने चेन खींच दी।
ट्रेन आगे जाकर रुक गई। ट्रेन प्लेटफार्म खत्म होने से थोड़ा पहले रुकी। यात्री समय पर शोर नहीं मचाते तो दिनेश की जान नहीं बचाई जा सकती थी। वहीं प्लेटफार्म पर घिसटने से दिनेश घायल हो गया। ट्रेन के रुकने के बाद दिनेश अपने कोच में सवार होकर दिल्ली रवाना हो गया।