पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उधारी मांगी तो फुफेरे भाई ने सिर पर मारी बोतल

उधारी मांगी तो फुफेरे भाई ने सिर पर मारी बोतल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| पार्टीके दौरान उधार रुपए मांगने पर फुफेरे भाई अन्नू राठौर ने लवकेश राठौर के सिर पर शराब की बोतल मार दी। अन्नू ने ही उसे शराब पीने के लिए बुलाया था। घायल लवकेश को बैजाताल के पास छोड़कर भाग गया। मंगलवार सुबह सैर करने वालों ने लवकेश को बेहोश देखा तो पड़ाव थाने में सूचना दी। पुलिस ने लवकेश को अस्पताल में भर्ती कराकर मामला दर्ज कर लिया। होश आने पर लवलेश ने बताया कि वह गोल पहाड़िया पर रहता है। सोमवार रात 10 बजे फुफेरे भाई अन्नू ने उसे फोन कर शराब पीने बुलाया था। शराब पीते-पीते उसने अन्नू से उधार रुपए मांगे तो उसके सिर पर बोतल मार दी।