पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िभंड व्यापमंफर्जीवाड़े के आरोपी को पुलिस लाइन से पकड़ा, जेल भेजा

िभंड- व्यापमंफर्जीवाड़े के आरोपी को पुलिस लाइन से पकड़ा, जेल भेजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापमं फर्जीवाड़े के आरोपी सिपाही कौलेन्द्र जाटव को डीआरपी लाइन से सिटी कोतवाली पुलिस ने पकड़कर भिंड जेल भेज दिया है। उसने व्यापमं की परीक्षा भोपाल से दी थी, लेकिन भिंड में भी उसने दूसरे व्यक्ति को परीक्षा में बिठाया था। पुलिस ने जब डीआरपी लाइन में दबिश दी, तो उसने भागने का भी प्रयास किया था, लेकिन जवानों की मुस्तैदी की वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सिटी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की शाम को नव आरक्षक कौलेन्द्र पुत्र शोभाराम जाटव निवासी भदरौली को पुलिस लाइन भिंड से गिरफ्तार किया। कौलेन्द्र जाटव पिछले छह महीने से डीआरपी लाइन के कमरा नंबर चार में रह रहा था। टीआई दामोदर गुप्ता का कहना है कि नव आरक्षक ने फर्जी तरीके से भिंड में दूसरे व्यक्ति से परीक्षा दिलवाई थी। उस व्यक्ति को एक साल पहले होटल ओम पैलेस से पकड़ा था। ग्वालियर के अफसरों के निर्देश के बाद डीआरपी लाइन में छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस को व्यापमं फर्जीवाड़े के अन्य आरोपियों की तलाश है।

टीआई अौर आरआई आमने सामने

सिटी कोतवाली टीआई दामोदर गुप्ता का कहना है कि सोमवार की शाम साढ़े चार बजे व्यापमं फर्जीवाड़े के आरोपी को डीआरपी लाइन से गिरफ्तार किया है, लेकिन दूसरी ओर आरआई अरविंद दांगी का कहना है कि कौलेन्द्र जाटव पिछले एक पखवाड़े से छुट्टी पर था, इसलिए पुलिस ने ग्वालियर स्थित भदरौली से गिरफ्तारी की है।

अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है

^व्यापमं फर्जीवाड़े के आरोपी नवआरक्षक को डीआरपी लाइन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पूछताछ की है। अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

दामोदर गुप्ता, सिटी कोतवाली टीआई