3000 केस की नहीं हो सकी सुनवाई
हाईकोर्टकी नई रोस्टर प्रणाली के विरोध में स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर मंगलवार को शहर के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस कारण तीन हजार प्रकरणों की सुनवाई नहीं हो सकी और पक्षकारों को लौटना पड़ा। वकील कोर्ट में तो आए लेकिन उन्होंने गेम खेलकर या किसी अन्य तरीके से समय निकाला और न्यायिक कार्य नहीं किया।
वहीं बार कॉउंसिल आॅफ इंडिया ने स्टेट बार से न्यायिक कार्य से विरत रहने का आह्वान वापस लेने की सलाह दी है।
न्यायिक कार्य से विरत रहने के दौरान जिला न्यायालय में कैरम खेलते वकील। फोटो:भास्कर