चौबे बने एनएफआईआर की यूथ विंग के मेंबर
ग्वालियर| ग्वालियरमें पदस्थ गार्ड रोमेश चौबे को एनएफआईआर (नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे) दिल्ली की यूथ विंग का मेंबर चुना गया है। इस विंग में देशभर के मंडलों से एक रेल कर्मचारी को मेंबर बनाया जाता है।
श्री चौबे को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज संघ के महामंत्री आरपी सिंह, मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, राजेश शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह, अरुण कुमार, एसके सिंह, देवेंद्र चौबे और एमआर चौबे आदि ने बधाई दी है।