पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाति प्रमाण पत्र के लिए स्कूल में भीड़

जाति प्रमाण-पत्र के लिए स्कूल में भीड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| जनकगंजस्कूल में स्कूली छात्रों के जाति प्रमाण-पत्र के लिए मंगलवार को शिविर लगा। इसमें 45 स्कूलों में पढ़ने वाले आठ सौ से ज्यादा छात्रों ने आवेदन जमा किए। राजस्व अमले ने जब जांच की तो इनमें से पांच सौ आवेदन ठीक मिले। एसडीएम महीप कुमार तेजस्वी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग स्कूलों में लगे शिविरों में काफी आवेदनों का निपटारा हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब सोमवार से शुक्रवार तक एक-एक संकुल केंद्र (स्कूल) में शिविर लगेगा ताकि पेंडेंसी निपट सके।

जनकगंज स्कूल में जाति प्रमाण पत्र के लिए परेशान होते आवेदक।