पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईटीएम की रोमांचक जीत

आईटीएम की रोमांचक जीत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| ग्वालियर

ग्वालियरडिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) की मेजबानी में आयोजित टी-20 ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में आईटीएम यूनिवर्सिटी ने रोमांचक जीत के साथ अगले दौर में जगह बना ली है। उन्होंने मंगलवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में अमरकंटक क्लब को 65 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपना विजयी आगाज किया। उधर दिन के दूसरे मुकाबले में एकलव्य क्लब ने यंग बॉयज बी क्लब को सात विकेट से शिकस्त देकर अगले दौर की राह पकड़ी।

कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में दिन के पहले मुकाबले में यंग बॉयज और एकलव्य क्लब की टीम आमने-सामने हुईं। इस एकतरफा मुकाबले में यंग बॉयज बी ने पहलेे खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6/102 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य क्लब ने बल्लेबाजी में भी उम्दा खेल दिखाते हुए 18.4 ओवर में 3/103 रन बनाकर सात विकेट से जीत अपने नाम कर ली। विजयी टीम की तरफ से अरुण ने 31 और प्रकाशवीर ने 29 रन की पारी खेली। उधर दिन के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आईटीएम यूनिवर्सिटी ने अमरकंटक के गेंदबाजो की खैर लेते हुए 172 रन का स्काेर खड़ा किया।

आतिफ खान ने 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को बड़े स्काेर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा मनीष पन्ना ने 41 और शरद सिंह ने 21 रन का योगदान दिया। इसके बाद जवाबी पारी खेलने उतरी अमरकंटक की टीम 8 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी और 65 रन के अंतर से मैच गंवा बैठी।