- Hindi News
- नये जीरे की आवक बढ़ी, भाव सात रुपए किलो घटे
नये जीरे की आवक बढ़ी, भाव सात रुपए किलो घटे
ग्वालियर| उत्पादकमंडियों से नये जीरे की आवक बढ़ने से कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को हाजिर बाजार में जीरा क्वालिटी अनुसार सात रुपए प्रति किलो तक घटकर 135 से 145 रुपए रह गया। वायदा बाजार एनसीडीईएक्स में जीरे का फरवरी अनुबंध 185 रुपए घटकर 13,630 रुपए पर बंद हुआ। जानकारों के अनुसार मुख्य उत्पादक राज्य गुजरात में जीरे की नई फसल शुरू हो चुकी है। ऊंझा मंडी में करीब 5 हजार बोरी जीरे की आवक होने तथा 40 से 50 रुपए प्रति 20 किलो की गिरावट आने के समाचार हैं। वैश्विक बाजारों में फिलहाल भारतीय जीरा 3.53 डॉलर प्रति किलो के स्तर पर बना हुआ है। भारतीय मसाला बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष के लिए एक लाख टन जीरे के निर्यात का लक्ष्य तय किया है।