पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ओवर ब्रिज के लिए बोर टेस्टिंग शुरू

रेलवे ओवर ब्रिज के लिए बोर टेस्टिंग शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
49 करोड़ रुपए की लागत से बनना है नया आरओबी

ग्वालियर|पड़ावपुल के ट्रैफिक लोड को कम करने के लिए महाराजा मानसिंह चौराहे से सिंधिया कन्या विद्यालय तक बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण के लिए बोर टेस्टिंग का काम गुरुवार को शुरू किया गया है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अफसर फाउंडेशन का डिजायन तैयार करेंगे।

शास्त्री पुल के समानांतर 49 करोड़ रुपए की लागत से आरओबी का निर्माण किया जाना है। इस ब्रिज का निर्माण ठेका होने के दो साल के अंदर किया जाना है। नया आरओबी शहर के बीच में बनना है।