6 मृत 3 बेहोश मोर के साथ शिकारी पकड़ा
ग्वालियर| वनविभाग की टीम ने तालपुरा के जंगल में गश्त के दौरान एक शिकारी को छह मृत और तीन बेहोश मोर के साथ गुरुवार को पकड़ लिया। हालांकि टीम को देखकर शिकारी ने बाइक से भागने की कोशिश की लेकिन भीलपुरा चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश गौड़ ने उसे पकड़ लिया। शिकारी का नाम अमर सिंह पारदी पुत्र कप्तान सिंह निवासी पारदी मोहल्ला है। इसने तालपुरा के जंगल में नशीला चारा फैैला दिया था, जिसे खाकर छह मोर मर गए और तीन बेहोश हो गए थे।। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया।