पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाशिवरात्रि पर होगी काशी विश्वनाथ की प्राण प्रतिष्ठा

महाशिवरात्रि पर होगी काशी विश्वनाथ की प्राण प्रतिष्ठा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाशिवरात्रि पर होगी काशी विश्वनाथ की प्राण प्रतिष्ठा

ग्वालियर| आरएनएसकॉलेज, सिथौली रोड पर महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान काशी विश्वनाथ भोलेनाथ की सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा और महारुद्राभिषेक किया जाएगा। इससे पहले यहां 15 से 17 फरवरी तक तीन दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा।

आरएनएस कॉलेज के चेयरमैन डॉ. सच्चिदानंद सिंह कुशवाह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक का आयोजन ग्वालियर अंचल में सुख, शांति समृद्धि के साथ चतुर्दिक विकास की भावना को शिव कृपा से प्रबल करने की मंगल कामना से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाल विदुषी डॉ. रंजना देवी श्रीराम कथा का वाचन दोपहर 12 से 3 बजे तक करेंगी।