ग्वालियर. सीसीटीवी कैमरों से टिकट दलालों पर निगाह रखने की रेलवे की योजना मॉनिटरिंग के अभाव में फेल हो गई है। मॉनिटरिंग होने से यहां लगे सीसीटीवी कैमरों से एक भी दलाल नहीं पकड़ा गया है। रेलवे रिजर्वेशन ऑफिस की मॉनिटरिंग के लिए एरिया मैनेजर ऑफिस और झांसी में कंट्रोल रूम बनाने जा रहा है।
शो-पीसबने कैमरे: रिजर्वेशनऑफिस में लगे कैमरों पर निगरानी रखने के लिए स्क्रीन डिप्टी एसएस कॉमर्शियल ऑफिस में लगाई गई है। लेकिन यहां किसी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। दलालों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे अब एरिया मैनेजर ऑफिस और झांसी में कंट्रोल रूम बनाने जा रहा है।
स्टेशनपर लगे हैं 15 कैमरे : रेलवेस्टेशन की निगरानी के लिए 15 कैमरे लगाए गए हैं। वहीं आरपीएफ के भी सभी प्लेटफार्मों पर सात कैमरे लगे हैं। इन कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए आरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट के ऑफिस के बगल में बने कमरे में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
दलाल सक्रिय
होलीऔर गर्मियों की छुट्टियां नजदीक हैं। ऐसे में टिकट दलालों की सक्रियता स्टेशन पर बढ़ गई है। दलालों के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही यात्रियों और दलालों के बीच झगड़े भी होते रहते हैं।
दलालों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने टोकन व्यवस्था शुरू की थी। इस व्यवस्था की धज्जियां भी दलालों ने उड़ाकर रख दीं। रेलवे तमाम प्रयासों के बाद भी दलालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। रेलवे द्वारा कार्रवाई नहीं होने का फायदा शहर में सक्रिय दलाल उठाते हैं।
जरा सी गड़बड़ी मिलने पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा
रिजर्वेशन ऑफिस पर नजर रखने और दलालों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे अब एरिया मैनेजर ऑफिस और झांसी में कंट्रोल रूम बनाएगा। स्क्रीन पर लगातार नजर रखी जाएगी। जरा सी गड़बड़ी मिलने पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। रविप्रकाश,पीआरओ, झांसी मंडल