पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्ति ईश्वर काे पाने का सच्चा रास्ता: बुआ

भक्ति ईश्वर काे पाने का सच्चा रास्ता: बुआ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|ईश्वर कोपाने के लिए मनुष्य सारे जतन करता है। उसको जानना ही जीवन का लक्ष्य है। लेकिन मनुष्य बाहरी आडंबरों में फंस कर रास्ता भटक जाता है। ईश्वर को पाने का सच्चा मार्ग भक्ति है।

यह विचार मुंबई से आए गंगाधर बुआ ने गुरुवार को दाल बाजार स्थित आबा श्रीराम मंदिर में प्रवचन देते हुए व्यक्त किए। वे समर्थ रामदास नवमी उत्सव के आयोजन पर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।