‘अव्वल हो ग्वालियर-चंबल’
पॉलीटिकल रिपोर्टर | ग्वालियर
शुक्रवारसे होने वाले भाजपा के सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी हम सभी की है। चलो बूथ की ओर की प्रतिबद्घता के साथ कार्यकर्ता कार्य करें। सदस्यता अभियान में ग्वालियर चंबल संभाग अव्वल स्थिति में होना चाहिए। हर कार्यकर्ता की मेहनत के कारण ही ग्वालियर चंबल संभाग अब भी आगे है। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने कैंसर हॉस्पिटल के सभागार में हुई बैठक में गुरुवार को कही।
बैठक के प्रारंभ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय स्व. शीतला सहाय के चित्रों पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया। बैठक में वेदप्रकाश शर्मा, विजय दुबे,प्रदीप जोशी, महापौर विवेक शेजवलकर, लाल सिंह आर्य, सांसद अनूप मिश्रा,भागीरथ प्रसाद,ओमप्रकाश खटीक उपस्थित थे। श्री चौहान ने कहा कि 13 से 15 फरवरी तक होने वाले सदस्यता महाअभियान के लिए हम कटिबद्घ हों और चलो बूथ की ओर के साथ 31 मार्च 2015 तक अपना लक्ष्य पूरा करें। इस दौरान मंत्री लाल सिंह आर्य ने भी विचार रखे। जिले में एक लाख 5100 सदस्यता लक्ष्य पूरा करने पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा को सम्मानित किया।
कैंसर हॉस्पिटल सभागार में हुई बैठक में मौजूद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान अन्य।
प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाएगी भाजपा
प्रदेश में भाजपा जल्द ही एक करोड़ सदस्य बनाएगी। पार्टी इस बात का विशेष ध्यान रखेगी कि कोई अपराधी पार्टी से जुड़ सके। ग्वालियर में भाजपा ने अपने तीन लाख सदस्यों का लक्ष्य पूरा कर लिया है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने गुरुवार को कैंसर हॉस्पिटल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने बताया कि मप्र में 40 लाख सदस्य बन चुके हैं। श्री चौहान के मुताबिक दिल्ली में केजरीवाल की जो सरकार बनी है, वह चौंकाने वाली है। व्यापमं घोटाले में राज्यपाल रामनरेश यादव के बेटे का नाम आने पर श्री चौहान ने कहा कि इस पर निर्णय स्वयं राज्यपाल को करना है।