पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वायदा बाजार में हल्दी के भावों में नरमी आई

वायदा बाजार में हल्दी के भावों में नरमी आई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|स्टॉकिस्टों कीबिकवाली से गुरुवार को हल्दी की वायदा कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। वायदा बाजार एनसीडीईएक्स पर हल्दी का अप्रैल अनुबंध पौने तीन प्रतिशत यानी 228 रुपए लुढ़ककर 8000 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। हल्दी के मई, जून एवं जुलाई अनुबंधों में भी नरमी का रुख रहा। हालांकि मनोवृति बदलने के बावजूद हाजिर में हल्दी की कीमतों में कोई उलट फेर देखने को नहीं मिला। स्थानीय कारोबारियों ने बताया कि निजामाबाद (आंध्र प्रदेश) में इन दिनों रोजाना नौ हजार बोरी नई हल्दी की आवक हो रही है। वहां पर लूज हल्दी 5000 से 6400 रुपए प्रति क्विंटल बिकने के समाचार हैं। तमिलनाडु की इरोड़ मंडी में आज तीन हजार बोरी नई हल्दी की आमद हो रही है।