पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम शुरू करेगा 16 फिटनेस सेंटर

निगम शुरू करेगा 16 फिटनेस सेंटर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } यंगस्टरको सिक्स पैक और एट पैक एब्स कैसे बनाना है। इसमें अब ग्वालियर नगर निगम मदद करेगा। शहरवासियों को फिट रखने के लिए नगर निगम 16 नई जिम शुरू करने जा रहा है। निगम इन जिम को तरण पुष्कर की तर्ज पर तैयार करेगा यानी इन जिम में फिट करने के लिए ट्रेनर भी मौजूद रहेंगे। जो जिम में आने वाले यंगस्टर को हेल्थ के साथ बॉडी बनाने से जुड़े सजेशन भी देंंगे। इन जिम के लिए नगर निगम ने करीब दो करोड़ रुपए के बजट की भी व्यवस्था की है।

पार्कके पास डवलप होगी जिम

नगरनिगम की यह जिम बनाने में ज्यादा खर्च नहीं हो, इसे देखते हुए निगम इन जिम को खुद की भूमि पर तैयार करेगी। साथ ही जिम में ज्यादा से ज्यादा लोग सकें, इसके लिए जिम नगर निगम के पार्क के आसपास ही बनाई जाएंगी।

मिलेगीफिटनेस की भी टिप्स

तरणपुष्कर के जिम इंचार्ज सतपाल सिंह के अनुसार शहर के युवाअों को हेल्दी रखने के लिए ये जिम खोली जा रही हैं। हर जिम में युवाओं को फिटनेस की जानकारी देने के लिए एक-एक ट्रेनर भी रखा जाएगा। इनमें युवाओं को फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका पूरा खर्च नगर निगम उठाएगा।

तीन जोन में बनेगी जिम

ग्वालियर,मुरार और उपनगर ग्वालियर तीनों स्थानों पर रहने वाले शहरवासियों की सुविधा को देखते हुए कुल 16 स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें लश्कर के लिए 8,ग्वालियर क्षेत्र के लिए 4 और उपनगर मुरार क्षेत्र के लिए भी 4 जिम खोलना प्रस्तावित हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि बजट आते ही इन जिम का काम शुरू हो जाएगा। इन्हें सुबह और शाम दो शिफ्टों में खोला जाएगा। यंगस्टर, हाउसवाइफ और जॉब वर्कर के लिए अलग टाइमिंग रहेगी।

जिम में इन दिनों बॉडी बनाने से ज्यादा वेटलूज करने वालों की संख्या बढ़ रही है।

good news

शहर के प्रमुख क्षेत्रों में खुलने वाली इन जिम के लिए 2 करोड़ रुपाए का प्रावधान करने पर विचार है। प्रत्येक जिम 900 वर्ग फीट के एिरया में डवलप होगी। इसमें आधुनिक किस्म के इक्विपमेंट फिट किए जाएंगे। बजट अाते ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

अजयगुप्ता, कमिश्नर,नगर निगम ग्वालियर

}महाराजपुरा स्थितदीनदयाल नगर के ग्राउंड के पास

}फूलबागस्थितगोल छत्री के पास।

}रामलीलामैदानमुरार।

}अवाड़पुरा।

}टकसाल स्कूलके पीछे,कंपू

}नेहरूपार्कके पीछे खाली मैदान।

}आनंदनगरपार्क के पास।

}लधेड़ी

}विनय नगरहंसराज हॉस्पिटल के पास

}पानीकीटंकी के पास,थाटीपुर

}पानीकीटंकी के पास,शिंदे की छावनी