- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर } रिपब्लिक डेपरेड में शामिल होने वाले एनसीसी ग्रुप
सिटी रिपोर्टर } रिपब्लिक-डेपरेड में शामिल होने वाले एनसीसी ग्रुप
सिटी रिपोर्टर } रिपब्लिक-डेपरेड में शामिल होने वाले एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के अधीन एनसीसी यूनिटों के नौ कैडेट्स का सम्मान गुरुवार को किया गया। एनसीसी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विनाेद दत्ता ने एनसीसी कैडेट्स निखिल कुमार, आनंद गौतम, संजय कुशवाह, अजय सिंह तोमर, तनूजा बंसल और शिखा राजा बुंदेला का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि यह ग्वालियर एनसीसी के लिए गर्व की बात है। हर साल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले एनसीसी कैडेट्स की संख्या बढ़ रही है। इसी क्रम में मुरार छावनी में एयरफोर्स स्टेशन एवं आर्मी ग्वालियर स्टेशन पर गोल्फ कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता इनफैन्टी गोल्फ ट्रॉफी की 15 एमपी बटालियन ने जीती।
एनसीसी कैडेट्स का किया सम्मान