- Hindi News
- दृष्टिबाधित बच्चे सशक्त होकर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं
दृष्टिबाधित बच्चे सशक्त होकर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं
दृष्टिबाधित बच्चे सशक्त होकर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं
ग्वालियर.नाकाचंद्रबदनी स्थित माधव अंधाश्रम में शनिवार को बाल सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीणा वादिनी संस्था के संचालक डॉ. ओपी गुप्ता, डॉ. सुरेश दीक्षित, माधव अंधाश्रम के प्राचार्य अशोक सरगैया प्रशासक ओपी दीक्षित उपस्थित थे। अतिथियों ने बच्चों को स्वावलंबी बनने पर जोर दिया। इन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित बच्चे सशक्त एवं प्रशिक्षित होकर समाज परिवार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। जेसी ग्वालियर के सदस्यों ने बच्चों को उपहार भेंट किए। अंत में रामलाल केवट ने आभार प्रदर्शन किया।
माधव अंधाश्रम में पौधरोपण करते अतिथिगण।