पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिसिन वार्ड के बेड पर हो गया प्रसव

मेडिसिन वार्ड के बेड पर हो गया प्रसव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. कमलाराजाचिकित्सालय में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक गर्भवती महिला ने मेडिसिन वार्ड के ही बेड पर शिशु को जन्म दे दिया। मामला शनिवार रात का है। प्रसव के डेढ़ घंटे बाद महिला को गायनिक वार्ड में शिफ्ट किया गया।

शिवपुरी निवासी अल्ताफ मोहम्मद कुरैशी की बहन नाजमीन प|ी मोहम्मद सादिक को साढ़े सात माह का गर्भ था। इसी दौरान नाजमीन को पीलिया हो गया। शिवपुरी के डॉक्टरों ने नाजमीन को ग्वालियर रैफर कर दिया। शनिवार को शाम करीब छह बजे परिजन नाजमीन को केआरएच के गायनिक वार्ड में लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने उसे मेडिसिन वार्ड में रैफर कर दिया। प्रसव पीड़ा तेज होने पर मेडिसिन के डॉक्टरों ने गायनिक के डॉक्टरों को सूचना दी लेकिन कोई नहीं आया। इसी बीच नाजमीन ने बेड पर ही नवजात शिशु को जन्म दे दिया।

पीलियाहोने से मेडिसिन में भेजा

गायनिककी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा अग्रवाल का कहना है कि पीलिया अधिक होने के कारण नाजमीन को मेडिसिन भेजा गया था। जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं।

अधीक्षकसे करेंगे शिकायत

मरीजके परिजन अल्ताफ मोहम्मद कुरैशी का कहना है कि गायनिक के डॉक्टराें की लापरवाही के चलते मेरी बहन का प्रसव बेड पर हुआ है। जच्चा और बच्चे दोनों की जान का खतरा था। इस मामले की शिकायत अस्पताल अधीक्षक से की जाएगी।