पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाई अलर्ट के बीच शक्तिशाली ग्रेनेड मिलने से सनसनी

हाई अलर्ट के बीच शक्तिशाली ग्रेनेड मिलने से सनसनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पड़ावइलाके में तानसेन रोड पर रविवार सुबह ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रेनेड सड़क के किनारे मिला, जहां से सामान्यतः पांच सौ वाहन प्रति घंटे निकलते हैं। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड ने चेक करने के बाद पुलिस अफसरों को बताया कि यह बम शक्तिशाली है। इसके बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्कवाड इसे लेकर मेला ग्राउंड पहुंचा। यहां लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद बम को डिफ्यूज किया जा सका। बम इतना शक्तिशाली था कि फटने के बाद यह 40 से 50 मीटर के दायरे को तहस-नहस कर सकता था। पुलिस ने सेना के अफसरों को भी बम की पहचान करने के लिए बुलाया। लेकिन उन्होंने कहा कि बम उनका नहीं है। पुलिस अब पता कर रही है कि बम यहां पर कैसे आया और यहां बम रखने वाले का मंसूबा क्या था? बम डिफ्यूज होने के बाद उसके मेटेरियल की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को भी मौके पर बुलाया गया था। शहर में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आगमन के चलते रविवार को सुरक्षा के लिहाज से पुलिस हाई अलर्ट पर थी। शेष|पेज12 पर

(रातभर की गश्त, सुबह मिला बम, पढ़ें|पेज-3)

सेना के अफसरों ने कहा कि बम हमारा नहीं

आठ घंटे की मशक्कत के बाद हुआ डिफ्यूज

बम को चेक करते सेना के जवान