पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय बॉक्सिंग और बॉस्केटबाल आज से

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग और बॉस्केटबाल आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग और बॉस्केटबाल आज से

ग्वालियर| मुरारस्थित रामलीला मैदान पर सोमवार से स्कूली शिक्षा विभाग की 60वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन शाम चार बजे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्यातिथ्य में होगा। अध्यक्षता राज्यमंत्री दीपक जोशी करेंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत यहां पर बॉक्सिंग और बॉस्केटबाल के मुकाबले खेले जाएंगे। जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी होतम सिंह कुशवाह ने बताया कि बालक-बालिकाओं की इस स्पर्धा में प्रतिभागी अंडर 14, 17 और अंडर 19 आयु वर्ग में अपनी-अपनी चुनौती पेश करेंगे। प्रतियोगिता में मप्र के दस संभागों से पंद्रह सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।