पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य दौर के मुकाबले आज से

मुख्य दौर के मुकाबले आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियरचंबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में सिटी सेंटर स्थित टेनिस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेली जा रही ऑल इंडिया रैंकिंग टैलेंट सीरीज टेनिस चैंपियनशिप में सोमवार से मुख्य दौर के मुकाबले खेले जाएंगे। सात दिवसीय इस चैंपियनशिप का उद्घाटन शाम पांच बजे डॉ. गीता नरहरि की उपस्थिति में होगा। इस मौके पर विक्रम अवार्डी और एसोसिएशन के सचिव अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

चैंपियनशिप के अंतर्गत दूसरे दिन रविवार को खेले गए फाइनल क्वालिफाइंग मुकाबलों में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। अंडर 18 आयु वर्ग में भोपाल के गौरांग मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के वरुण तिवारी को 6-0, 6-0 से हराकर मुख्य दौर का टिकट कटाया। इसी तरह अन्य मुकाबलों में इंदौर के विवेक ठाकुर ने अपने ही शहर के चैतन्य चौहान को 6-1, 6-4, ग्वालियर के मुदित शर्मा ने इंदौर के पराक्रम को 6-1, 6-1, ग्वालियर के आयुष्मान अरजरिया ने यहीं के ही प्राग्वंश शर्मा को 6-3, 6-2 से हराकर मुख्य दौर में प्रवेश किया।

चैंपियनशिप के अंतर्गत खेले गए दिन के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में छत्तीसगढ़ के चिरंजीव साहू ने इंदौर के मनन नवलानी को तथा ग्वालियर के मेजबान खिलाड़ी प्रांजल तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ही शहर के आदित्य गुप्ता को हराकर मुख्य दौर में जगह बनाई। चैंपियनशिप में मुख्य दौर के मुकाबले सोमवार को सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे।