पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महीने भर में 60 रु. किलो महंगा हुआ बादाम

महीने भर में 60 रु. किलो महंगा हुआ बादाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामकृष्ण उपाध्याय | ग्वालियर

वैश्विकबाजारों में स्टाॅक की कमी, उत्पादन अनुमान में गिरावट तथा रुपए की तुलना में डॉलर में उछाल से बादाम और इसकी गिरी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। ग्वालियर के थोक बाजार में ही पिछले एक माह के दौरान बादाम िगरी की कीमतों में क्वालिटी अनुसार 40 से 60 रुपए प्रति किलो की तेजी चुकी है। इसके भाव बढ़कर 680 से 720 रुपए किलो पर जा पहुंचे हैं। ज्ञात हो कि गत वर्ष समान अवधि में बादाम गिरी की कीमतें 610 से 620 रुपए किलो बनी हुई थीं।

जानकारों के अनुसार कैलिफोर्निया में बादाम के भाव 3.25 डॉलर प्रति पाउंड हो गए हैं। इसके अलावा दो माह पहले उत्पादन अनुमान 2150 मिलियन पौंड आया था, वह अब घटकर 1800 मिलियन टन रह गया है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले दो साल से उत्पादक क्षेत्रों में बादाम के उत्पादन में लगातार वृद्धि होने से इस बार फसल तो बेहतर है, लेकिन बादाम की उपज यानि इसकी गिरी छोटी रह गई है, जिससे उत्पादन में कमी आने के आसार हैं।

उधर बादाम कैलिफोर्निया की बुकिंग दर पांच सेंट और बढ़कर 3.30 डॉलर प्रति पाउंड होने और डॉलर 61 रुपए के निकट पहुंचने से आयात बिल बढ़ने के कारण इसके भाव 1100 रुपए और उछलकर 20700 से 20800 रुपए प्रति 40 किलो और इसकी गिरी के भाव 20 रुपए तेज होकर 715 से 720 रुपए प्रति किलो के रिकार्ड तोड़ स्तर पर पहुंच गए थे।

सप्ताह के अंत में जुलाई की तुलना में अगस्त माह में बादाम कैलिफोर्निया का आयात अनुमान 162 से उछलकर 644 कंटेनर और इसकी गिरी का 10 की बजाय 52 कंटेनर आने से बादाम 400 रुपए टूटकर 20300 से 20400 रुपए प्रति 40 किलो एवं इसकी गिरी के भाव 15 रुपए घटकर 700 से 705 रुपए प्रति किलो रह गए। कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में त्योहारों और शादियों का सीजन हाेने से घरेलू बाजार में अिधक मंदी की संभावना नहीं है।

{घरेलू बाजार में खपत के लिए 80 फीसदी से अधिक बादाम, कैलिफोर्निया (अमेरिका) से आयात किया जाता है। आस्ट्रेलिया दूसरा प्रमुख देश है जहां से भारत छिलकेदार बादाम का आयात करता है।

{स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के चलते देश में बादाम की खपत बढ़ी है। जानकार खपत में वार्षिक वृद्धि दर बीस फीसदी के करीब बताते हैंै। सितंबर से दिसंबर माह तक त्योहारों और शादियों का सीजन होने से बादाम की ग्राहकी और खपत में इजाफा होता है।

{भारत में हाथ