पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरेंद्र सिंह पीएचक्यू में ओएसडी, डीजीपी बनेंगे

सुरेंद्र सिंह पीएचक्यू में ओएसडी, डीजीपी बनेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधी रात को बदले 66 आईपीएस अफसर

भास्कर न्यूज| भोपाल. राज्यसरकार ने गुरुवार रात को बड़ा फेरबदल करते हुए 1980 बैच के आईपीएस अफसर डीजी जेल सुरेंद्र सिंह को पीएचक्यू में ओएसडी पदस्थ किया है। आधी रात के बाद 66 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। वर्तमान डीजीपी नंदन दुबे इसी माह 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद सुरेंद्र सिंह को कमान सौंपी जाएगी।

गृह विभाग के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक रात नौ बजे के बाद सूची को संशोधित किया गया। इसके बाद रात 11.30 संशोधित सूची को दिखाने गृह विभाग के सचिव आरके माथुर वर्तमान डीजीपी नंदन दुबे के घर गए। रात 12 बजकर 10 मिनट पर सूची मीडिया को जारी कर दी गई। सूची इस प्रकार है।





जीआर मीणा होंगे एडीजी, ग्वालियर एडी जोन

नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना

विजयकुमार सिंह संचालक, खेल डीजी जेल

एके जैन एडीजी, मा‌नवाधिकार आयोग एडीजी, ट्रेनिंग स्कूल, इंदौर

एसएल थाऊसेन एडीजी, सुरक्षा एडीजी, अजाक

जीआर मीणा एडीजी, अजाक एडीजी, एडी जोन, ग्वालियर

उपेंद्र जैन आईजी, जबलपुर संचालक, खेल

डी श्रीनिवास आईजी, इंटेलीजेंस, भोपाल आईजी, जबलपुर

केपी खरे आईजी, बालाघाट आईजी, भोपाल

डीसी सागर आईजी, मुरैना आईजी, बालाघाट

आरएस मीणा आईजी, एसएएफ, ग्वालियर आईजी, चंबल

सोनाली मिश्रा आईजी, कानून व्यवस्था, भोपाल आईजी, इंटेलीजेंस, भोपाल

व्हीके सूर्यवंशी आईजी, एसएएफ, भोपाल उप परिवहन आयुक्त, ग्वालियर

भिंड,मुरैना, श्योपुर दतिया एसपी भी बदले, पूरी िलस्ट | पढ़ें पेज 12