- Hindi News
- ज्वाइन नहीं करने वाले कर्मचारियों पर सस्पेंड का खतरा
ज्वाइन नहीं करने वाले कर्मचारियों पर सस्पेंड का खतरा
ग्वालियर| जीवाजीयूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से विगत दिनों 63 कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया था। इन कर्मचारियों में से 10 से अधिक ऐसे कर्मचारी हैं जिन्होंने कुलपति के अादेश को ठेंगा दिखाते हुए अब तक नए विभाग में ज्वाइनिंग नहीं दी है। इस बात को लेकर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने टीएल बैठक में नाराजगी जाहिर की है। डिप्टी रजिस्ट्रार रविशंकर सोनवाल का कहना था कि ऐसे कर्मचारी जिन्होंने अब तक संबंधित विभाग में ज्वाइनिंग नहीं दी है। उन्हें सस्पेंड करने की अनुशंसा की गई है। इसके लिए रजिस्ट्रार कार्यालय में नोटशीट भेजी जा चुकी है।