पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारोबारी को हवालात में बंद करने की धमकी

कारोबारी को हवालात में बंद करने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| सराफाबाजार के एक कारोबारी को कोतवाली थाने की पुलिस ने चार घंटे तक हवालात में बैठाया और फिर उससे जबरन दो स्टांपों पर हस्ताक्षर करवा लिए। यह शिकायत कारोबारी ने एसएसपी संतोष कुमार सिंह से की है। जवाहर कॉलोनी में रहने वाले मनोज जैन ने एसएसपी से शिकायत की है कि बुधवार की रात को उन्हें कोतवाली थाने के एएसआई श्री बैस ने फोन करके थाने बुलाया था। जब वे अपने मित्र मुकेश राजपूत जाहर सिंह को लेकर पहुंचे तो टीआई सतीश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि नरेंद्र कुमार गुप्ता ने उनकी शिकायत की है, उनसे राजीनामा कर लो नहीं तो हवालात में बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने स्टांप पर मनोज जाहर सिंह के जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। टीआई चतुर्वेदी ने कहा कि मनोज के खिलाफ धाेखाधड़ी की शिकायत आई थी, इसलिए पूछताछ के लिए बुलाया था। स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर लेने का आरोप झूठा है।