- Hindi News
- सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को लेकर भोपाल में हुई बैठक
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को लेकर भोपाल में हुई बैठक
ग्वालियर| जेएएचको सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए केंद्र राज्य सरकार ने 150 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी यूनिट को सर्वसुविधायुक्त बनाना है। सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल बनाने को लेकर भोपाल में गुरुवार को प्रमुख सचिव अजय तिर्की, डीएमई डॉ. एसएस कुशवाह, जीआरएमसी के डीन डॉ. जीएस पटेल के साथ बैठक हुई। बैठक में डीन डॉ. पटेल ने स्टाफ की कमी की बात रखी,जिस पर प्रमुख सचिव ने कहा कि इसके लिए पद भरे जा रहे हैं। सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का प्रस्ताव तैयार हो गया है, जिसे लेकर प्रमुख सचिव दिल्ली जाएंगे।