एएसआई और हवलदार सस्पेंड
ग्वालियर| नशेमें बाइक चलाकर दो युवकों को टक्कर मारने वाले एएसआई नरेंद्र सिंह और हवलदार खेमराज को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। यह दोनों पड़ाव थाना क्षेत्र में सैनिक पेट्रोल पंप के सामने बुधवार रात को बाइक से जा रहे थे, तभी इन्होंने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। हादसे में युवक घायल हो गए। नशे में धुत दोनों पुलिसकर्मियों ने रौब दिखाया तो जनता ने इनसे झूमाझटकी कर दी। मौके पर पहुंची पड़ाव पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और एएसआई हवलदार का मेडिकल परीक्षण कराकर इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।