पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. अयंगर का जबलपुर ट्रांसफर

डॉ. अयंगर का जबलपुर ट्रांसफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| गजराराजामेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एसएन अयंगर का ट्रांसफर जबलपुर मेडिकल कॉलेज कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अजय तिर्की ने गुरुवार को इस आशय के आदेश जारी कर दिए। डॉ. अयंगर लंबे समय से यहां पदस्थ थे। आदेश मेंं ट्रांसफर का कारण प्रशासनिक बताया गया है। ज्ञात रहे कि डॉ. अयंगर पर लोकायुक्त की जांच भी चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी जांच को देखते हुए यह तबादला किया गया है।