- Hindi News
- इंदौर के लिए आज रवाना होगी ग्वालियर की ताइक्वांडो टीम
इंदौर के लिए आज रवाना होगी ग्वालियर की ताइक्वांडो टीम
ग्वालियर| इंदौरमें खेली जाने वाली 28वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडाे प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए ग्वालियर की टीम शुक्रवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस से रवाना होगी। यह दल वहां पर 20 सितंबर से आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के विभिन्न वर्ग में अपने खेल चुनौती पेश करेगा। प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम के बालिका वर्ग में खुशबू तोमर, लक्ष्मी, साक्षी गुप्ता, मुस्कान शिंदे, नीलिमा शर्मा, अवंतिका सिंह, सुकृति यादव, तान्या भामरी, समीक्षा शिवहरे, सारथी सिंह और टिया गंगवाल के नाम शामिल हैं। इसी तरह बालक वर्ग में कुणाल प्रताप सिंह, रोहित शर्मा, दीपक कुशवाह, गौरव चड्ढा, मोहित चोकोटिया, सत्यम शर्मा और अमन पाल टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे। इंदौर के लिए रवाना होने वाले दल के साथ आफिशियल्स बतौर पुनीत भारद्वाज, अजय गुप्ता और अक्षय कैन उपस्थित रहेंगे।