पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरजरिया ब्रदर्स फाइनल में

अरजरिया ब्रदर्स फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता 27 से

कुशअरजरिया और आयुष्मान अरजरिया की जाेड़ी ने ऑल इंडिया रैंकिंट टैलेंट सीरीज टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। दोनों भाइयों की इस जोड़ी ने अंडर 14 आयु वर्ग के युगल मुकाबले में प्रांजल तिवारी और मुदित शर्मा को 0-6, 6-3, 12-10 से शिकस्त देकर खिताबी दौड़ में जगह बनाई। इसी आयु वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में नील गरुड़ चैतन्य चौहान ने अभिमन्यु तोमर गोरांग मिश्रा की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराया। अरजरिया ब्रदर्स और नील गरुड़ की जोड़ी शुक्रवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में खिताब के लिए भिड़ेगी। इसके अलावा एकल वर्ग के फाइनल में नील गरुड़ का सामना गोरांग मिश्रा से होगा।

ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में सिटी सेंटर स्थित टेनिस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित चैंपियनशिप में गुरुवार को बालकों के विभिन्न आयु वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मुकाबले में नील गरुड़ ने कुश अरजरिया को तथा गोरांग मिश्रा ने चैतन्य चौहान को हराकर अंडर 14 आयु वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। अंडर 18 अायु वर्ग के एकल वर्ग में इंदौर के आकाश नंदवाल ने भोपाल के उदित यादव को तथा इंदौर के अनमोल यादव ने ग्वालियर के प्रतीक उपाध्याय को शिकस्त देकर खिताबी दौड़ में जगह बनाई। इसी आयु के युगल मुकाबले में आकाश नंदवाल उदित यादव की जोड़ी ने शिवम शुक्ला उत्कर्ष तिवारी को तथा दूसरे सेमीफाइनल में विवेक ठाकुर अनमाेल यादव ने दिव्यांश शर्मा निशांत जादौन की जोड़ी को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। चैंपियनशिप में अंतिम दिन शुक्रवार को विभिन्न आयु वर्ग के खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

ऑल इंडिया रैंकिंग टैलेंट सीरीज टेनिस चैंपियनशिप में आज होंगे फाइनल मैच