पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉक्सिंग में शिवम का स्वर्णिम पंच

बॉक्सिंग में शिवम का स्वर्णिम पंच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
60वींराज्य स्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेजबान बॉक्सर शिवम पचौरी ने स्वर्णिम पंच ठोका। 91 किग्रा के वजन वर्ग में शिवम ने सागर के मधुर जैन को हराकर ग्वालियर को अंडर 19 आयु में स्वर्णिम सफलता दिलाई। वहीं इसी आयु के बालिका वर्ग में ग्वालियर की प्रियंका पाटकर ने उज्जैन की मुस्कान श्रीवास्तव को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के अंतर्गत बास्केटबाॅल के मुकाबलों में ग्वालियर के बालकों का दबदबा बरकरार है। उन्होंने मिनी, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबलों में अपना विजयी अभियान जारी रख खिताब की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।

मुरार रामलीला मैदान पर आयोजित बॉक्सिंग और बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में गुरुवार को भी अच्छे मुकाबले देखने को मिले। बॉक्सिंग के विभिन्न वजन वर्ग में खेले गए फाइनल मुकाबलों में ग्वालियर की कोमल सिसौदिया और सीतू गुर्जर, रीवा की आंचल सागर की ज्योति ने अंडर 14 आयु का स्वर्ण पदक जीता। अंडर 17 में इंटरनेशनल बॉक्सर भोपाल की आशा रोका ने उज्जैन की कृतिका को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी आयु वर्ग में ग्वालियर की निशा पाटकर और संध्या रजक भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल हुईं। अंडर 19 आयु में ग्वालियर की वैशाली राना, भोपाल की अंजली शर्मा, स्मिता सिंह, सरिता तोमर और श्रेया गुप्ता ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बालकों के अंडर 14 आयु वर्ग में ग्वालियर के हर्षित पाल, रोनक राजौरिया, ललित मंडोलिया, जबलपुर के हर्ष शर्मा, उज्जैन के संदीप पवार और रीवा के समेंद्र सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर 17 आयु वर्ग में ग्वालियर के विकास बौहरे, जबलपुर के प्रियांशु दुबे, भोपाल के अविनाश सिंह और इंदौर के कृष्णा जोशी विजेता बने।

बास्केटबॉलमें छाया ग्वालियर: बास्केटबॉलमें विभिन्न आयु वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में मेजबान ग्वालियर के बालकों का वर्चस्व रहा। मेजबान खिलाड़ियों ने मिनी, जूनियर और सीनियर वर्ग में जबलपुर के ही दल को हराकर खिताब के लिए अपनी चुनौती पेश की। बालिकाओं के मिनी वर्ग में ग्वालियर ने जबलपुर को तथा जूनियर वर्ग में भोपाल काे हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

रामलीला मैदान पर आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गुरुवार की शाम फिर से विवाद हो गया। भोपाल की इंटरनेशनल बॉक्सर के साथ यहां के एक व्यक्ति से तू-तू मैं मैं हो गई। बॉक्सर का कहना था कि वह दो दिन से उसे परेशान कर रहा है। सूत्रों